रांची, सितम्बर 28 -- खूंटी, संवाददाता। जन्नत नगर में गुरुवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ 11वीं शरीफ मनाई गई। इस अवसर पर जन्नत नगर के पदाधिकारियों की ओर से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सूफी संत हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी, जिन्हें गौस-ए-आजम के नाम से जाना जाता है, की स्मृति में फातिहा पढ़ी गई। इसके बाद गरीबों और आम लोगों के बीच सामूहिक भोजन का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जन्नत नगर के बच्चों और बच्चियों ने गौस-ए-आजम की प्रशंसा में धार्मिक गीत प्रस्तुत किए। बाहर से आए मुफ्ती शाहिद मरकजी, हाफिज महफूज, हाफिज गुलाम अहमद रजा, मुफ्ती नफीस अख्तर मिस्बाही और हजरत मुफ्ती शाहिद मंज़र हुसैन कादरी ने हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला।वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने और उनके बताए मार्ग प...