कानपुर, अक्टूबर 29 -- Kanpur News: कानपुर के एक युवक को दिल्ली के दोस्त के पास प्रैंक कॉल करना भारी पड़ गया। यूपी एटीएस ने युवक को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार एक युवक ने अपने दोस्त को दिल्ली बम ब्लॉस्ट को लेकर प्रैंक कॉल कर दी थी। दोस्त को कॉल करके कहा था मैं लाहौर से बोल रहा हूं। आप पर जन्नत-ए-फिरदौस संगठन की नजर थी। अब आपको दिल्ली में बम ब्लास्ट के लिए चुना गया है। दोस्त ने आतंकी संगठन की कॉल समझकर इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दे दी। दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मिली लीड पर कानपुर पुलिस ने युवक को धर दबोचा। प्रैंक कॉल करने वाला युवक भी दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। पकड़े जाने के बाद इंटेलीजेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने युवक से पूछताछ की। इसके बाद दिल्ली पुलिस उसे अपने साथ ले गई। दिल्ली पुलिस के हेल...