संभल, मई 30 -- जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर जनपद में तालाबों, चकमार्गों और सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने का अभियान लगातार तेजी से चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को तहसील प्रशासन ने गांव जनैटा में बड़ी कार्रवाई करते हुए तालाब की भूमि को कब्जामुक्त कराया। एसडीएम नीतू रानी के निर्देशन में नायब तहसीलदार सतेन्द्र चाहर के नेतृत्व में राजस्व टीम गांव जनैटा पहुंची, जहां तालाब गाटा संख्या 212 रकबा 0.073 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पैमाइश कराई और कब्जाधारियों से सरकारी भूमि खाली कराते हुए तालाब को अतिक्रमण मुक्त करा दिया। बाद में भूमि ग्राम प्रधान को सुपुर्द कर दी गई। एसडीएम ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में सरकारी भूमि, तालाबों और चकमार्गों से अतिक्रमण हटाने...