लखनऊ, मार्च 18 -- गोमती नगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के कायाकल्प की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मंगलवार को 20 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी गई। शासन स्तर पर हुई जनेश्वर मिश्र पार्क समिति की बोर्ड बैठक में पार्क को आधुनिक, आकर्षक और सुविधायुक्त बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख सचिव आवास पी. गुरुप्रसाद ने की, जबकि एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में तय किया गया कि पार्क में लगी पुरानी सोडियम लाइटों को हटाकर आधुनिक एलईडी लाइट्स लगाई जाएंगी। करीब 2.5 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य से पार्क में रोशनी बेहतर होगी और बिजली की खपत भी कम होगी। अधिकारियों का मानना है कि इससे सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी।मियावाकी पद्धति पर बनेगा थीम पार्कपार्क के सौंदर्यीकरण के लिए 4...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.