जनेश्वर मिश्र जयंती समारोह में शामिल होने को रवाना हुए सपाई
देवरिया, अगस्त 5 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक डॉ आशुतोष उपाध्याय के नेतृत्व में क्षेत्र के सपाई मंगलवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए। सपाइयों का काफिला पूर्व विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय के आवास से लखनऊ के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। पूर्व विधायक ने कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्र के विचार और समाजवादी सिद्धांत आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। समारोह में शामिल होकर कार्यकर्ता उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.