अलीगढ़, जनवरी 23 -- अलीगढ़, संवाददाता। क्वार्सी स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर पार्टी के संस्थापक सदस्य जनेश्वर मिश्र 'छोटे लोहिया' की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया गया। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सामाजिक जनेश्वर मिश्र द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने के लिए संकल्प लिया। वक्ताओं ने जनेश्वर मिश्र के सिद्धांतों को याद किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. बादशाह खान ने किया। प्रदेश सचिव आचार्य पूरनमल प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष राजीव यादव, प्रदेश कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ. कृपाल सिंह यादव, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सरदार करतार सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.