मुंगेर, अप्रैल 24 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। शहर के बेलन बाजार स्थित बंगाली टोला में एक घर की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब जनेऊ संस्कार के कुछ ही घंटों बाद एक 13 वर्षीय किशोर ने विवाद के बाद गंगा में छलांग लगा दी। लापता किशोर की पहचान विनोद सिंह के पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को विनोद सिंह के तीनों पुत्रों का जनेऊ संस्कार संपन्न हुआ था। घर में उत्सव का माहौल था, लेकिन बुधवार की रात भाइयों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। यह भी पढ़ें- गंगा में डूबे किशोर का चौथे दिन मिला शव विवाद से क्षुब्ध होकर रात करीब 1:00 बजे छोटू कुमार यह कहते हुए घर से निकल गया कि 'अब वह कभी लौटकर वापस नहीं आएगा।' स्थानीय लोगों ने उसे रात के अंधेरे में गंगा घाट की ओर ज...