जौनपुर, अप्रैल 15 -- नौपेड़वा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने नौपेड़वा भाजपा मंडल का नया अध्यक्ष जनार्दन गौड़ को बनाया है। मंगलवार को जिलाध्यक्ष द्वारा पार्टी कार्यालय पर जनार्दन मण्डल अध्यक्ष नियुक्त करते हुए निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया। बक्शा विकास खण्ड के बेलापार निवासी जनार्दन गौड़ के अध्यक्ष बनाये जाने पर नौपेड़वा बाजार में प्रधान अशोक जायसवाल के आवास पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष भूपेश सिंह, आशीष जयसवाल, सुनील मिश्रा, जयप्रकाश गुप्ता, सूर्यप्रकाश चौबे, शैलेन्द्र दूबे सहित अन्य ने बधाई दी। यह भी पढ़ें- भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बनने पर खुशी यह भी पढ़ें- एनडीए के नेता सम्राट चौधरी के नेतृत्व चयन पर भाजपा में उत्साह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...