जहानाबाद, जुलाई 22 -- जमीनी मुद्दों पर जनता को करेंगे गोलबंद ​अरवल, निज संवाददाता। भाकपा माले अरवल प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड सचिव महेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। ​बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव जितेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में पार्टी के जनाधार का विस्तार और संगठन को मजबूत करना बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- भाकपा माले की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चापार्टी की नीतियां उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला हो रहा है और कॉर्पोरेट को लूट की खुली छूट दी गई है। पेपर लीक के खिलाफ जब छात्र अपने भविष्य के लिए आवाज उठाते हैं, तो उन पर लाठियां और आंसू गैस बरसाई जाती हैं। इसके खिलाफ प्रतिरोध आंदोलन ...