बेगुसराय, मार्च 9 -- नावकोठी, निज संवाददाता। भाकपा माले के बैनर तले सोमवार को नावकोठी प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। भाकपा माले के जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने कहा कि बिहार की जनता जनादेश के साथ विश्वासघात बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 25 से 30 साल तक नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार चलाने की बात कही थी लेकिन छह माह भी नहीं बीते कि सत्ता की लालसा में उन्हें किनारे कर मुख्यमंत्री की कुर्सी हथियाने की कोशिश शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कृषि संकट तथा हिंसा, हत्या, बलात्कार और लूट की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसके लिए केंद्र की नीतियां जिम्मेदार हैं। धरना की अध्यक्षता प्रखंड सचिव शैलेन्द्र सिंह ने की। चन्द्रदेव वर्मा, मुक्तिनारायण सिंह, जनार्दन सिंह, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.