सहरसा, मार्च 7 -- सहरसा। राजद प्रदेश महासचिव धनिक लाल मुखिया ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिस तरह से सत्ता से हटाने की स्थिति बनाई जा रही है, वह लोकतांत्रिक मूल्यों और जनादेश के साथ सीधा अन्याय है। यह स्पष्ट है कि भाजपा सत्ता के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।बिहार की जनता ने जिस जनादेश के आधार पर सरकार बनाई थी, उसे अस्थिर करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है। भाजपा लगातार पर्दे के पीछे से राजनीतिक दबाव बनाकर सत्ता का समीकरण बदलने की कोशिश कर रही है।विपक्ष लोकतंत्र, जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ा है। जनता के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.