बलिया, फरवरी 19 -- रसड़ा। स्थानीय गांधी पार्क में बुधवार की रात करीब दस बजे सड़क हादसे में मृत सासाराम (बिहार) निवासी लुकमान खां की जनाजे की नमाज पढ़ने जा रहे कस्बा के मोहल्ला उत्तर पट्टी निवासी 50 वर्षीय समीउल्लाह खां व समाचार पत्र अभिकर्ता 50 वर्षीय अशरफ अली को स्थानीय सीएचसी गेट के पास तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार स्थानीय सीएचसी में कराया गया, जहां पर समीउल्लाह की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए मऊ लेकर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.