हजारीबाग, फरवरी 10 -- चलकुशा, प्रतिनिधि । प्रखंड के समाजसेवी सह गुड ड्रीम पब्लिक स्कूल मस्केडीह के संचालक असगर अंसारी के पिता अब्दुल रजाक उर्फ टाटा रजक उम्र लगभग 80 वर्ष की हृदय गति रूकने से मृत्यु हो गई। जिससे पूरे गांव में मातम छाया रहा। मृतक अपने पीछे पत्नी तीन पुत्र दो पुत्री एवं भरा पूरा परिवार को छोड़कर चले गए अब्दुल रजाक की मौत की खबर सुनकर पूर्व विधायक सह पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव, जिप सदस्य सविता सिंह, मुखिया किरण देवी, सुखदेव यादव, मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव, विक्रमादित्य सिंह मृतक के परिजनों के बीच पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट किया। जनाजा में शामिल अजमल हुसैन, नईम अंसारी हिदायत अंसारी माले प्रखंड सचिव अशोक चौधरी इत्यादि लोगों ने शामिल होकर शोक प्रकट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.