रांची, अप्रैल 22 -- रातू, प्रतिनिधि। भाजपा के जन आक्रोश मार्च कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रातू पश्चिमी मंडल की बैठक बुधवार को मेला टांड़ मैदान में हुई। बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के इमरान खान ने कहा कि आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है, जिसके कारण महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनहित में लगातार काम कर रही है, जिससे विपक्ष को जनता के बीच अपनी बात रखना मुश्किल हो रहा है। मीरा कुमारी ने कहा कि महिलाओं को अपने हक और अधिकार के लिए आगे आना होगा, तभी उन्हें उनका अधिकार मिलेगा। यह भी पढ़ें- विपक्षी दलों का गठबंधन हमेशा महिला विरोधी रहा है: विधायक बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारी और महिला मोर्चा की सदस्यों ने भाग लिया और आम जनता से जन आक्रोश मार्च में शामिल होने की अपील की। बैठक में इमरान खान, राजेश स...