प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 30 -- गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विपक्ष की ओर से विरोध करने पर गुरुवार को भाजपा अंतू मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ता और महिलाओं ने जनाक्रोश पदयात्रा निकाली। पदयात्रा पारा हमीदपुर बाजार से शुरू होकर रेलवे फाटक पहुंच समाप्त हुई। महिलाएं हाथों में तख्तियां और पोस्टर लेकर विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही इंद्रावती सरोज ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से महिलाओं का सम्मान बढ़ेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में उनकी भागीदारी होने से देश के विकास को गति मिलेगी और नारी का सम्मान बढ़ेगा। अंतू भाजपा मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई ऐसे ऐतिहासिक कदम उठाए जो देश में एक मिसाल बनकर उभरे हैं। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.