हमीरपुर, अप्रैल 26 -- मौदहा, संवाददाता। भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद के नेतृत्व में आज मौदहा नगर में जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा मीनाक्षी पैलेस से प्रारंभ होकर थाना चौराहा तक निकाली गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने विपक्ष का पुतला दहन किया। भाजपा नेताओं ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार के विरोध में यह पदयात्रा निकाली गई। महिला मोर्चा ने महंगाई, महिला सुरक्षा व कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा। जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में महिलाओं को उज्ज्वला, आवास, शौचालय, मातृ वंदना जैसी योजनाओं का सीधा लाभ मिला है। यह भी पढ़ें- राहुल-अखिलेश का पुतला फूंकने में फंसे भाजपाई, मुकदमा विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का ...