रांची, अक्टूबर 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव शशि भूषण राय ने कहा कि देश में चल रहे हालिया विवादों और राजनीतिक उथल-पुथल के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। इतने बड़े विवाद और देशव्यापी विरोध के बाद उन्हें इस महत्वपूर्ण और गरिमामयी संवैधानिक पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। संसद और सड़क पर विपक्ष की आवाज बुलंद कर रहे लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्पष्ट संदेश दिया कि देश के चुनावी तंत्र के साथ खिलवाड़ कर जनमत को लूटा जा रहा है। यह आंदोलन तब तक नहीं थमेगा, जब तक इस व्यवस्था को दुरुस्त नहीं कर दिया जाता और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने वालों को हटाया नहीं जाता। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: काले कपड़े पहन कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस कां...