चंदौली, जून 21 -- चंदौली। संवाददाता सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों को लेकर शनिवार को सांसद वीरेंद्र सिंह पार्टी नेताओं के साथ डीएम चंद्रमोहन गर्ग से मिले। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कहा कि भाजपा कि शासनकाल में जनहित के मुद्दों को उठाने वालों की आवाज को प्रशासनिक और पुलिसिया कार्रवाई के माध्यम से दबाने का प्रयास किया जा रहा है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस लिया जाए। जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। चेताया कि कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों को शीघ्र वापस नहीं लिया गया तो व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर सन्तोष यादव, औसाफ अहमद गुड्डू, मोनू जयसवाल, निरंजन कन्नौजिया, वीरे...