जहानाबाद, अप्रैल 6 -- डीएम ने कहा, लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक में विकास कार्यों को तेज करने का दिया निर्देश अरवल, निज प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस की अध्यक्षता में जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा आपसी समन्वय के माध्यम से कार्यों में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी योजनाएं...