फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 22 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। विधानसभा की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति की बैठक में जनहित से जुड़ी योजनाओं का प्राथमिकता से क्रियान्यवन किए जाने पर जोर दिया गया। सदस्यों ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पारदर्शिता और जवाबदेही बनाये रखते हुये कार्यों में तेजी लायें। समस्याओं के त्वरित निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए।कलेक्ट्रेट सभागार में समिति के सभापति सदर विधायक सुनीलदत्त द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक हुयी। इस बैठक में देवरिया के विधायक सभाकुंअर, बलिया के जयप्रकाश भी शामिल रहे। सदस्यों ने विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों की कार्यप्रणाली को जाना। जनहित से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से पड़ताल की। समिति से संबंधित विभागों के अधिकारियों से वित्तीय प्रबंधन, योजनाओं की गुणवत्ता और आमजन...