जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : ऋतुराज
रामगढ़, जून 17 -- दुलमी। रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने बुधवार को दुलमी प्रखंड के विभिन्न योजनाओं का औचक निरीक्षण कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत सचिवालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, भैरवी जलाशय सहित प्रखंड व अंचल कार्यालय का भ्रमण किया तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दौरे की शुरुआत में उपायुक्त ऋतुराज ने इचातु पंचायत अंतर्गत बरद बेचवा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित गतिविधियों, बच्चों की उपस्थिति, राशन वितरण व्यवस्था तथा पोषण संबंधी अभिलेखों की गहन जांच की। उन्होंने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे पोषाहार की स्थिति की जानकारी ली। उपायुक्त ने स्वयं बच्चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.