अररिया, फरवरी 4 -- फारबिसगंज। बिहार बजट आम लोगों को भ्रमित करने वाला बताया। राज्य का सबसे अति पिछड़ा क्षेत्र सीमांचल एक बार फिर उपेक्षित रह गया। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के कोई ठोस अवसर नहीं दिखे और छात्र-युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार पूरी तरह असंवेदनशील नजर आई। किसानों के लिए न तो फसल का उचित मूल्य सुनिश्चित किया गया और न ही उनकी आय बढ़ाने की कोई ठोस योजना लाई गई। महंगाई पर नियंत्रण के लिए भी बजट में कोई कारगर उपाय नहीं है। यह बजट जनता को सिर्फ सपने दिखाने का प्रयास है, भविष्य की कोई स्पष्ट दिशा इसमें नहीं दिखती। -मनोज विश्वास, विधायक, फारबिसगंज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.