रांची, जुलाई 22 -- रांची। पुराना विधानसभा, धुर्वा के शिव मंदिर प्रांगण में जनहित सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ। सामाजिक समरसता की भावना से आयोजित कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को उपहार और आशीर्वाद दिए गए। ट्रस्ट की अध्यक्ष रेणु देवी ने बताया कि संस्था पिछले 10 वर्षों में वंचित परिवारों के करीब 4,000 जोड़ों का विवाह करा चुकी है। समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी धर्मेंद्र गिरी थे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में समानता और सहयोग को मजबूत करते हैं।मौके पर राहुल सिंह, वार्ड पार्षद नीलम चौधरी, वसीम अकरम और संजय सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...