जनहित संस्था नैनीताल की कार्यकारी अध्यक्ष बनीं दिव्या साह
हल्द्वानी, मई 29 -- नैनीताल, संवाददाता। जनहित संस्था नैनीताल ने पूर्व में जारी आदेशों के क्रम में संस्था की वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिव्या साह को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है। शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी की अस्वस्थता एवं बढ़ती उम्र को देखते हुए पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्यों के आपसी विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया। नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष दिव्या साह से अपेक्षा की गई है कि वे समय-समय पर संस्था के संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट व वर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी से मार्गदर्शन लेती रहेंगी। इसके अलावा सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पहले की तरह करते रहेंगे। यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट ने सात अधिवक्ताओं को वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया संस्था के इस कदम को सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.