जनहित संकल्प पार्टी ने निकाली न्याय यात्रा
सोनभद्र, जुलाई 1 -- सोनभद्र,संवाददाता। जनहित संकल्प पार्टी की ओर से बुधवार को घोरावल विधानसभा क्षेत्र में सरदार पटेल एकता रथ न्याय यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान पार्टी ने सामाजिक न्याय, जातीय जनगणना, ओबीसी की भागीदारी, महिलाओं को 50 प्रतिशत राजनीतिक प्रतिनिधित्व और रोजगार समेत विभिन्न जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। सैकड़ों चारपहिया वाहनों के काफिले के साथ निकली रथ यात्रा के दौरान पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन किया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएस पटेल का स्वागत किया। पार्टी नेताओं ने इसे सामाजिक न्याय और जनहित के प्रति जनजागरण अभियान बताया। इस दौरान जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.