कौशाम्बी, अप्रैल 13 -- चायल तहसील स्थित विधानसभा कार्यालय में सोमवार को जनहित संकल्प पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएस पटेल का आगमन हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. पटेल ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से मोहम्मदपुर गांव निवासी आशुतोष सिंह पटेल को जनहित संकल्प पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। इसके साथ ही बुद्ध सिंह पटेल और अश्वनी कुशवाहा को जिला उपाध्यक्ष, जबकि दीवान सिंह पटेल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, बलबीर सिंह पटेल को विधानसभा चायल का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी क्रम में सरदार सेना कौशाम्बी की कमान अभय प्रताप सिंह को जिला अध्यक्ष के रूप में सौंपी गई। सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र...