सहरसा, मार्च 23 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिले में बिहार दिवस विविध कार्यक्रम के साथ मनाया जा रहा है। बिहार दिवस के अवसर पर रविवार को समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी दीपेश कुमार,उप विकास आयुक्त गौरव कुमार,अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन संजीव कुमार चौधरी, अपर समाहर्ता विजिलेंस जांच गणेश कुमार,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,जिला योजना पदाधिकारी ,जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ,जिला शिक्षा पदाधिकारी,वरीय उप समाहर्ता सह विशेष कार्य पदाधिकारी,जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा की वर्तमान परिपेक्ष्य में पर्यावरण प्रदूषण एक ज्वलंत समस्या हैै। जिसके निवारण में पौधारोपण की महती भूमिका है। इसलिए जनहित में यह आवश्यक है कि सभी पौधारोपण अभियान में उत्साहपूर्वक भाग ले। इससे पूर्व बिहार...