जनहित मुद्दों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करेंगी कांग्रेस
कटिहार, जून 3 -- कटिहार निज संवाददाता राजेंद्र आश्रम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कटिहार आज मजदूर हब बन चुका है। बड़ी संख्या में मजदूर पंजाब, दिल्ली, अहमदाबाद ,सूरत की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। इसी तरह किसानो की आय दुगनी करने की बात भी दिवा स्वप्न बनकर रह गई है। बिना मौसम की बरसात ने सीमांचल में मक्का खेती को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने मक्का का समर्थन मूल्य का पुनरीक्षण करने की आवश्यकता जताई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन सृजन साथी अभियान लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस को डिजिटल माध्यम से मजबूत करने की तैयारी डिजिटल माध्यम से लगभग सवा लाख सदस्य बन चुके हैं। उन्होंने बताया कि 200 संगठन सृजन साथी बनाने पर ही प्रखंड अध्यक्ष बन सकेंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.