आजमगढ़, अप्रैल 12 -- लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सगड़ी विधान सभा क्षेत्र के रोहुआ स्थित कृष्णा पटेल महाविद्यालय परिसर पर में रविवार अपना दल कमेरावादी की ओर से आयोजित जनसभा में सिराथू विधायक पल्लवी पटेल और की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल शामिल हुई। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के तौर पर सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि उनकी जिम्मेदारी सरकार की आंखों में आंख डालकर सदन में जनता की सवालों का मजबूती से उठाने की है। वे लोगों की समस्याओं और उनके सवालों को लेकर सदन में सरकार को घेरती रहेंगी। वह सदन में पूरी मजबूती से अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि जनहित की समस्या आरक्षण, डीजल-पेट्रोल, गैस, शिक्षा, रोजगार, कमाई और फसल सुरक्षा जैसे विषयों पर सदन में सवाल उठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का ऐसा राज्य है, जहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.