जनहित के विकास कार्यों को तय समय में पूरा करें : जिलाधिकारी
गाज़ियाबाद, मई 29 -- गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग की वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रस्तावित कार्ययोजना को लेकर बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विकास कार्यों को तय समय में पूरा करने के विभाग को निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने जनपद में सड़क चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण और क्षतिग्रस्त सड़कों और सेतुओं के पुनर्निर्माण से जुड़ी योजनाओं को लेकर चर्चा की। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की समस्याओं और जरूरतों के आधार पर विकास प्रस्ताव दिए।इन प्रस्तावों के आधार पर विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने पर सहमति बनी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.