जनहित के लिए बीएचयू और नगर निगम के बीच समझौता
वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी,मुख्य संवाददाता। बीएचयू एवं नगर निगम ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोगात्मक कार्यों के लिए एक औपचारिक साझेदारी स्थापित करते हुए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके माध्यम से दोनों संस्थान शहरी प्रबंधन, अवसंरचना विकास, सतत पर्यावरण, नागरिक सेवाओं, सौंदर्यीकरण तथा सामाजिक विकास संबंधी पहलों पर संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। इससे नागरिक एवं शैक्षणिक समुदाय लाभान्वित होंगे। बीएचयू की ओर से कुलसचिव प्रो.अरुण कुमार सिंह तथा वाराणसी नगर निगम की ओर से नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौते के अंतर्गत वाराणसी नगर निगम विश्वविद्यालय परिसर एवं उसके आसपास विभिन्न नागरिक अवसंरचना एवं सौंदर्यीकरण परियोजनाओं का क्रियान्वयन करेगा। इनमें कंदवा क्षेत्र में वर्षा जल निकासी अवसंरचना का विकास, हैदराबाद गेट से डा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.