जनहित के मु्द्दों पर भूख हड़ताल शुरू
नोएडा, मई 11 -- ग्रेटर नोएडा। जनहित और मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने सोमवार से जिला मुख्यालय में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की । संगठन के संस्थापक सदस्य आलोक नागर ने बताया कि विभागों और अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराने के बाद भी समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मजबूर होकर अब जनहित में लोकतांत्रिक भूख हड़ताल आंदोलन प्रारंभ की गई। बिल्डरों द्वारा बड़े पैमाने पर किए जा रहे भूजल दोहन, पर्यावरण संरक्षण, किसानों की समस्याएं, प्राइवेट स्कूलों और अस्पतालों की मनमानी और लूट सहित कई अन्य मुद्दों के समाधान की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.