जनहित के मुद्दों से ध्यान भटका रही भाजपा: सनातन पांडेय
बरेली, जुलाई 18 -- सपा कार्यालय पर शुक्रवार को ब्राह्मण समाज से जुड़े पार्टी पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों की मण्डल स्तरीय बैठक हुई। मुख्य अतिथि बलिया से सपा सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि पार्टी सदैव सभी वर्गों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। जबकि भाजपा सरकार में प्रदेश में ब्राह्मण समाज पर अत्याचार और उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसे समय में अन्याय, जुल्म और भेदभाव के खिलाफ ब्राह्मण समाज को लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती के साथ आवाज उठानी होगी। उन्होंने बताया कि आगामी 5 अगस्त को लखनऊ में स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई जाएगी। सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि ब्राह्मण समाज के सम्मान, स्वाभिमान और भागीदारी में सपा किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देगी। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि अन्याय और अत्याचार के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.