जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी कांग्रेस, संगठन मजबूती पर जोर
गोरखपुर, जून 3 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक बुधवार को जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय हुई। बैठक में संगठन सशक्तिकरण के साथ-साथ महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, खराब विद्युत व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और अन्य जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा केसी भारती को अनुसूचित जाति विभाग का प्रदेश महासचिव, डॉ. बी.एस. सिंह को पूर्वी जोन किसान कांग्रेस का प्रभारी और उत्कर्ष पाण्डेय को जिला कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत कर उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं। जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता की आवाज रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.