बरेली, मई 1 -- बरेली। सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना के नेतृत्व में शास्त्रीनगर स्थित उनके कैम्प कार्यालय पर पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव का स्वागत अभिनंदन किया गया। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। जनहित के मुद्दों पर बिना भेदभाव किए सभी लोग एकजुट होकर काम करें। गौरव सक्सेना ने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की अपील की। इस दौरान पार्षद आरिफ कुरैशी, पार्षद शमीम अहमद, पार्षद सलीम पटवारी, पार्षद अलीम सुल्तानी, पार्षद इकबाल बिल्डर, पार्षद सलीम एड., पार्षद गुलबशर अंसारी, पार्षद मो. शाकिर, पार्षद सनी मिर्जा, सिंपल कन्नौजिया, मोहित सक्सेना आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...