जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ सदन में उठाएं सांसद : नीतीश
पटना, अगस्त 12 -- जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी सांसदों से जनहित के विषयों को प्राथमिकता के साथ सदन में उठाने तथा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर सक्रिय रहने को कहा है। इसके पहले जदयू सांसदों ने बुधवार को नीतीश कुमार से दिल्ली स्थित 9, सुनहरी बाग के उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान सांसदों ने अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन स्थिति से उन्हें अवगत कराया। इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा भी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने पार्टी सांसदों से सदन में उठाए जा रहे जनहित एवं बिहार के विकास जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सांसदों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.