बोकारो, दिसम्बर 28 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने पेटरवार स्थित आवासीय कार्यालय में गोमिया विधानसभा क्षेत्र से आये कई लोगों से मुलाकात की। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने मंत्री के समक्ष अपनी-अपनी समस्याओं, मांगों एवं आवश्यकताओं को रखा। मंत्री ने एक-एक कर सभी की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को जनता की समस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। मौके पर उन्होंने कहा कि जनता की सेवा एवं जनसमस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार सभी लोगों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि सभी लोगों की समस्याओं का समाधान शीघ्र एवं प्रभावी तरीके से किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.