जनहित के मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: सुरेश पासवान
गढ़वा, जुलाई 8 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में समिति के अध्यक्ष सुरेश पासवान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान समिति के अध्यक्ष सुरेश पासवान ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विधानसभा से प्राप्त प्रत्येक अनागत प्रश्न का समयबद्ध, तथ्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण उत्तर उपलब्ध कराना सुनिश्चित की जाए। साथ ही लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करते हुए सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। उन्होंने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.