जनहित के मामलों के त्वरित निष्पादन के डीएम ने दिए निर्देश
भागलपुर, जून 28 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय, कहलगांव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कार्यों की प्रगति एवं लंबित मामलों की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालयीन कार्यों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों के समुचित संधारण एवं नियमित अद्यतन रखने के भी निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- आम जनता के समस्याओं का त्वरित हो समाधान: डीएम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.