जनहित के कार्य व वर्तमान सरकार विषय पर हुई गोष्ठी
सासाराम, अगस्त 21 -- परसथुआ, एक संवाददाता। जननायक कर्पूरी ठाकुर एकता मंच, परसथुआ की ओर से गुरुवार शाम जनहित के कार्य व वर्तमान सरकार विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने वर्तमान सरकार को जनहित के कार्यों में विफल बताया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए मंच के अध्यक्ष धनजी शर्मा ने कहा कि सरकार जनहित के कार्य करने में पूरी तरह विफल है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अत्याचार, दुराचार, हत्या और महिलाओं पर उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाएं भी एक-एक कर ठप होती जा रही हैं। गोष्ठी का संचालन विजय राय ने किया। मौके पर अनिल कुमार, विजय शंकर शर्मा, सूरज यादव, अशोक कुमार गुप्त, अर्जुन मौर्य, संतोष कुमार, ज्ञानेश्वर सिंह, श्रीकांत यादव सहित अन्य मौजूद थे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.