जमशेदपुर, जून 29 -- जमशेदपुर। समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) की बैठक हुई। बैठक में उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) तथा विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि शामिल हुए। उप विकास आयुक्त ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला स्तरीय समिति की स्वीकृति के बाद ही सीएसआर योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाना है। उन्होंने बताया कि अब तक यूसीआईएल, एचसीएल और बैंक ऑफ इंडिया ने ही सीएसआर मद में राशि उपलब्ध कराई है या प्रस्तावित योजनाओं को समिति से अनुमोदित कराया है। उपायुक्त ने कहा कि बैठक का उद्देश्य सीएसआर कार्यों में बेहतर समन्वय, दोहराव रोकना और संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना है। यह भी पढ़ें- सीएसआर को लेकर कंपनियों के साथ प्र...