रिषिकेष, जनवरी 4 -- ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों के लिए सतत रूप से प्रतिबद्ध है। जिसके तहत सभी क्षेत्रों में विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। यह बातें उन्होंने रविवार को छिद्दरवाला के चकजोगीवाला में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान क्षेत्र में विधायक निधि के जरिए हो रहे कार्यों के लिए विधायक प्रेमचंद अग्रवाल को सम्मानित भी किया गया। विधायक ने क्षेत्र की आंतरिक सड़कों के निर्माण के लिए विधायक निधि से 15 लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र के बुजुर्गों को माला पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, ज्येष्ठ प्रमुख धनवीर सिंह बेदवाल, ग्राम प्रधान साहब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.