जनहित की समस्याओं को लेकर सपा कल सौंपेगी ज्ञापन
हरदोई, मई 10 -- हरदोई। समाजवादी पार्टी द्वारा जनहित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार 11 मई को महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा जाएगा। जिलाध्यक्ष शराफत अली की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत अपराह्न 1 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन सौंपा जाएगा। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल ने बताया कि ज्ञापन कार्यक्रम में पार्टी के सभी पदाधिकारी, पूर्व प्रत्याशी तथा जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.