प्रयागराज, सितम्बर 7 -- नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के साथ ही जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना (सीएम-वीएनवाई) के तहत नगर पंचायतों की कार्ययोजनाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों और जनहित को प्राथमिकता देते हुए विकास परियोजनाओं का चयन करने का निर्देश दिया। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नगर पंचायत लालगोपालगंज, फूलपुर, कोरांव, भारतगंज और सिरसा की ओर से प्रस्तुत कार्ययोजनाओं पर बैठक में मंथन किया गया। डीएम ने कहा कि सभी प्रस्ताव शासन द्वारा निर्धारित मानकों और मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप तैयार कर समयबद्ध तरीके से प्रेषित किए जाएं। उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित मानको...