जनहित और सड़क सुरक्षा के मुद्दों को लेकर 4 जून को एनएचएआई चेयरमैन से मिलेंगे सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी
रामगढ़, जून 2 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांगों तथा भारतमाला परियोजना में सामने आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी 4 जून को नई दिल्ली के एनएचएआई मुख्यालय में चेयरमैन संतोष कुमार यादव से महत्वपूर्ण मुलाकात करेंगे। मुलाकात के दौरान सांसद श्री चौधरी ओरमांझी-जैना मोड़ भारतमाला परियोजना में निर्माण कार्य से संबंधित खामियों, गुणवत्ता संबंधी शिकायतों, स्थानीय लोगों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों तथा निर्माण एजेंसियों द्वारा बरती जा रही कथित अनियमितताओं को विस्तारपूर्वक रखेंगे। इसके अतिरिक्त दुलमी प्रखंड के कुल्ही चौक में अंडरपास निर्माण की मांग तथा भारतमाला परियोजना के अंतर्गत लगभग 33,000 वोल्ट विद्युत तार को सुरक्षित एवं मानक अनुरूप स्थानांतरित करने की आवश्यकता को भी प्रमुखत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.