जनहित, विकास और संगठन ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता: मंत्री
अररिया, मई 19 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। मंगलवार को बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह का स्थानीय ढोलबज्जा स्थित डीएस हाईवे पम्प परिसर में जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष पवन मिश्रा एवं जदयू प्रदेश सचिव रमेश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंत्री का फूल-मालाओं से अभिनंदन करते हुए गगनभेदी नारों के साथ स्वागत किया। इस दौरान "लेसी सिंह जिंदाबाद", 'नीतीश कुमार जिंदाबाद' निशांत कुमार जिंदाबाद सहित कई नारे परिसर में गूंजते रहे। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में पहुंचे जदयू कार्यकर्ताओं ने मंत्री के समक्ष संगठन की मजबूती, क्षेत्रीय विकास तथा जनसमस्याओं को प्रमुखता से रखा। यह भी पढ़ें- जनहित, विकास और संगठन ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता: मंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.