रुद्रपुर, जनवरी 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जनस्वास्थ्य को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निर्देश दिए कि जिले के सभी चिकित्सालयों में आवश्यक सुविधाएं, पर्याप्त औषधियां और स्वच्छ वातावरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों। ये निर्देश उन्होंने कैंप कार्यालय में एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय, काशीपुर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान दिए। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को अस्पताल के मुख्य गेट के पास लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी ड्रेनेज प्रणाली विकसित कराने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल परिसर की नियमित सफाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने उरेडा विभाग के माध्यम से चिकित्सालय में सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि विद्युत व्यय में कमी लाई जा सके और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.