देवघर, मार्च 8 -- देवघर, प्रतिनिधि। कुष्ठ आश्रम रोड अवस्थित झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला शाखा कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान देवघर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर रवि कुमार राउत का अभिनंदन सह सम्मान किया गया। जिसमें संघ के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित महापौर को पगड़ी पहनाकर, अंग वस्त्र व शाल ओढ़ा कर, बुके देकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। मौके पर नवनिर्वाचित महापौर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी हमारे परिवार के सदस्यों की तरह हैं और वार्ड के चुनाव से लेकर इस चुनाव में भी उनका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग मिला है। स्वास्थ्य कर्मचारियों को मेरा सहयोग हमेशा प्राप्त होगा। वहीं जिलाध्यक्ष ने संघ कार्यालय के जीर्णोद्धार में सहयोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.