सहरसा, अगस्त 29 -- सहरसा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोसी की लाइफलाइन सहरसा-मानसी रेलखंड के कोपरिया-धमाराघाट रूट पर बोल्डर अनलोडिंग कार्य के लिए शुक्रवार को दो घंटे का ब्लॉक लिया गया। ब्लॉक के दौरान जनसेवा सहित तीन ट्रेनें नियंत्रित कर चलाई गई। सहरसा से समस्तीपुर जाने वाली मेमू ट्रेन(63343) सहरसा-कोपरिया के बीच 50 मिनट नियंत्रित होकर चली। समस्तीपुर से सहरसा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन(55566) समस्तीपुर-कोपरिया के बीच 50 मिनट नियंत्रित करते चलाई गई। पूर्णिया कोर्ट से सहरसा होकर अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस बनमनखी-अमृतसर के बीच आधा घंटा नियंत्रित होकर चली। इन ट्रेनों के विलंब परिचालन से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। दो घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक सुबह 7.45 से 9.45 बजे तक लिया गया। यह भी पढ़ें- जनसेवा सहित तीन ट्रेनें हुई लेट अगला ब्लॉक 29 अ...