रामगढ़, मार्च 6 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामगढ़ कैंट भाजपा कार्यालय का शुभारंभ गुरुवार की देर शाम हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी उपस्थित थे। अतिथियों ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर और फीता काटने के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़कर कार्यालय का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बाबला और मंच संचालन रंजीत पांडेय ने किया। कार्यक्रम स्थल पहुंचते ही प्रदेश अध्यक्ष डॉ आदित्य प्रसाद साहू का भव्य स्वागत नगर अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय के अगुवाई में कार्यकर्ताओं की ओर से पटाखे और फूल झड़ी छोड़ कर तथा ढोल नगाड़ा बजा कर किया गया। आदित्य साहू ने कहा कि यह नया कार्यालय केवल एक भवन नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर ता...